राजघाट का इतिहास हिन्दी में | महात्मा गांधी | history of rajghat in hindi
दिल्ली में गांधी जी की समाधिराजघाट भारत की राजधानी दिल्ली शहर के यमुना नदी के पास में ही है,30 जनवरी 1948 में शाम के समय में बिरला भवन में जब महात्मा गांधी जी प्रार्थना कर रहे थे तो उसी समय गोली मारकर महात्मा गांधी जी का हत्या कर दिया था नाथूराम गोडसे ने,फिर महात्मा गांधी जी का अंतिम संस्कार के लिए उनके देह को राजघाट लाया गया था जिसे शवयात्रा के नाम से भी जाना जाता है,राजघाट पर ही महात्मा गांधी जी का देह संस्कार हुआ था 31 जनवरी 1948 को और उसी समय से वह जगह राजघाट के नाम से जाना जाता है,राष्ट्रीय पिता को श्रद्धांजलि देने के लिए यहाँ पर एक इस स्मारक का निर्माण किया गया था जो खुले स्थान में है और काले संगमरमर का पत्थर से बना हुआ है और इसमें एक अखंड ज्योति निरंतर जलती रहती है,और दूसरी ओर गांधीजी का अंतिम शब्द था हे राम,यह स्मारक महात्मा गांधी जी की नम्रता जीवन को दर्शाता है,समाधि के पास प्रत्येक दिन शुक्रवार को धर्म प्रार्थना आयोजन किया जाता है
राजघाट का इतिहास
राजघाटराजघाट से पहले ही यहाँ पर ऐतिहासिक घाट हुआ करता था लेकिन 30 जनवरी 1948 में जब महात्मा गांधी जी का मृत्यु हुआ तो उनके शरीर को ऐतिहासिक घाट पर लाया गया था उसके बाद 31 जनवरी 1948 को महात्मा गांधी जी का देह संस्कार किया गया था तो उस समय से ही राजघाट के नाम से जाना जाता है और उसके बाद संगमरमर के काले पत्थर से एक स्मारक बनाया गया जिस पर हे राम लिखा गया क्योंकि महात्मा गांधी जी का अंतिम शब्द था हे राम,महात्मा गांधी एक सरल इंसान थे वह अहिंसा से लोगों को प्रभावित करते थे और ईमानदार और आम जनता के बीच में रहने वाले वह इंसान थे,महात्मा गांधी कोई भी कार्य करते थे तो शांति पूर्वक और बिना हिंसा के करते थे और महान इंसान भी थे
राजघाट की वास्तुकला:
राजघाट के ऊपरी हिस्से फोटो लिया गया
महात्मा गांधी जी का जब राजघाट में देह संस्कार होने के बाद वहीं पर एक स्मारक बनाया गया था जो काले संगमरमर के पत्थर से बनाया गया था और इसी स्मारक के चारों ओर दीवार बनाई है और बीच में काले संगमरमर के पत्थर से स्मारक बनाया गया जिस पर लिखा हुआ है हे राम,महात्मा गांधी जी का अंतिम शब्द था हे राम,और इसी स्मारक के ऊपर ही एक ज्योति जलती है,स्मारक के अगल-बगल में पेड़ पौधे लगाए गए हैं और सुंदर सुंदर से फूल और पार्क है जो देखने में बेहद ही खूबसूरत लगता है
राष्ट्रीय गांधी संग्रहालय:
गांधीजी
राजघाट के बगल में ही राष्ट्रीय गांधी संग्रहालय हैं,महात्मा गांधी जी की हत्या के बाद महात्मा गांधी जी का जो भी सामान था उन्हें इकट्ठाकर मुंबई ले जाया गया फिर वहाँ से उन्होंने 1951 में कोटा हाउस लेकर आये लेकिन फिर 1957 में हवेली ले जाया गया उसके बाद 1959 में गांधीजी के स्मारक के बगल में ही राजघाट लेकर आया गया उसके बाद भारत के प्रथम राष्ट्रपति डॉ राजेंद्र प्रसाद जी ने ही महात्मा गांधी जी का संग्रहालय का उद्घाटन किया था और महात्मा गांधी जी का कलाकृतियों को वहीं पर रखने का आदेश भी दिया था
महात्मा गांधी जी के संग्रहालय में अनेक प्रकार की पुस्तक है जिसमें कुछ पुस्तक महात्मा गांधी के जीवन काल को दर्शाता है और कुछ अन्य पुस्तक है जो अनेक प्रकार के विषय पर हैं,वर्तमान में 35000 से भी अधिक पुस्तक है,इस संग्रहालय में कुछ पुस्तक है जो महात्मा गांधी के संघर्ष और जीवन की दास्तान को बताता है,और महात्मा गांधी जी का कुछ सामान है जैसे धोती,जिस गोली से उनकी मृत्यु हुई थी वो गोली है,उनका चश्मा,छड़ी इत्यादि कई सामान है उनका जो वहाँ पर रखा गया है
राजघाट में किस-किस की समाधि है?
- महात्मा गांधी जी के समाधि के पास में
- शांतिवन (पंडित जवाहरलाल नेहरू)
- विजय घाट (लाल बहादुर शास्त्री)
- शक्ति स्थल (इंदिरा गांधी)
- वीरभूमि (राजीव गांधी)
- कर्मभूमि (शंकर दयाल शर्मा)
- राष्ट्रीय स्मृति स्थल (अटल बिहारी वाजपेयी)
- किसान घाट (चौधरी चरण सिंह)
गाँधी जी
गांधी जी का जन्म 2 अक्टूबर 1869 को हुआ था, गांधी जी का बच्चे का नाम था हरिलाल मोहनदास गांधी,मणिलाल गांधी,रामदास गांधी,देवदास गांधी, और इनके पिता का नाम था करमचंद गांधी और माता का नाम था पतलीबाई करमचंद गांधी, गांधी जी का मृत्यु हुआ था 30 जनवरी 1948 को
शांतिवन
जवाहरलाल नेहरु जी का जन्म 14 नवंबर 1889 को हुआ था यह भारत के प्रथम प्रधानमंत्री थे,जवाहरलाल नेहरू जी की पत्नी का नाम था कमला कौल और इनकी बच्ची थे इंदिरा गांधी,जवाहरलाल नेहरु जी का मृत्यु हुआ था 27 मई 1964,राज घाट के बगल में ही है जहाँ पर भारत के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू जी की समाधि है
विजयघाट
लाल बहादुर शास्त्री जी का जन्म 2 अक्टूबर 1960 को हुआ था इनके 6 बच्चे थे, लाल बहादुर शास्त्री भारत के पूर्व प्रधानमंत्री थे,और उनकी पत्नी का नाम ललिता शास्त्री था इन्हें भारत रत्न भी मिला था 1966 में, लाल बहादुर शास्त्री जी का मृत्यु हुआ था 11 जनवरी 1966 को,विजय घाट में ही लाल बहादुर जी की समाधि है यह नई दिल्ली के राजघाट के पास में ही पड़ता है
शक्ति स्थल
इंदिरा गांधी जी का जन्म 19 नवंबर 1917 को हुआ था,इंदिरा गांधी भारत के तीन बार लगातार प्रधानमंत्री बनी थी,इंदिरा गांधी जी का पति का नाम था फिरोज गांधी इनके बच्चे थे राजीव गांधी,संजय गाँधी, इंदिरा गांधी जी का पिता का नाम था जवाहरलाल नेहरू और माता पिन कमला नेहरू,इंदिरा गांधी जी का मौत हुआ था 31 अक्टूबर 1984 को, इनकी मृत्यु होने के बाद उनकी समाधि बना दिया गया था जिसका नाम है शक्ति स्थल जो राजघाट के पास में ही पड़ता है
वीरभूमि
राजीव गांधी जी का जन्म 20 अगस्त 1944 को हुआ था,राजीव गांधी भारत के सातवें प्रधानमंत्री थे इनकी माता थी इंदिरा गांधी और उनके पिता थे फिरोज गांधी, और उनकी पत्नी थी सोनिया गांधी,राजीव गांधी जी का मृत्यु हुआ था 21 मई 1991 में,राजघाट के बगल में ही वीरभूमि है जो राजीव गांधी जी की समाधि है
कर्मभूमि
शंकर दयाल शर्मा भारत के 9वें राष्ट्रपति थे, इनका जन्म 19 अगस्त 1918 को हुआ था इनकी दो बेटे थे और दो बेटियां थी और इनकी पत्नी का नाम विमल शर्मा था,इनका मृत्यु हुआ था 26 दिसंबर 1999 में,शंकर दयाल शर्मा जी का समाधि का नाम है कर्मभूमि जो राजघाट के पास में ही पड़ता है
राष्ट्रीय स्मृति स्थल
अटल बिहारी वाजपेयी भारत के लगातार तीन बार प्रधानमंत्री रह चुके हैं, अटल जी का जन्म 30 दिसंबर 1924 को हुआ था और इनका मृत्यु 16 अगस्त 2018 को हुआ था एम्स अस्पताल में जो दिल्ली में पड़ता है,अटल जी का समाधि राष्ट्रीय स्मृति स्थल है जो राजघाट के पास में ही पड़ता है
किसान घाट
चौधरी चरण सिंह भारत के पांचवें प्रधानमंत्री थे और किसान नेता भी थे उनका जन्म 23 दिसंबर 1902 दो उनका पुत्र का नाम था अजीत सिंह और पुत्री का नाम था जयंत चौधरी और उनकी पत्नी थी गायत्री देवी और इनका मृत्यु हुआ था 29 मई 1987 को हुआ था,चौधरी चरण सिंह जी की समाधि का नाम है किसान घाट जो राजघाट के पास में ही पड़ता है
राजघाट तक कैसे पहुँचे?
राजघाट के पास में बस नंबर है 135,139,167,173,188,213A,274,412,423,447,503,621,706 ये सभी बस नम्बर राजघाट के पास से ही गुज़रती है आप जैसे ही बस स्टॉप पर उतरोगें तो सामने ही आपको राजघाट दिख जायेगा
मेट्रो
अगर आप मेट्रो से राजघाट आना चाहते हो तो दिल्ली गेट मेट्रो स्टेशन उतरकर गेट नंबर 4 से आप बाहर निकलकर आप रिक्शा या ऑटो या फिर पैदल भी जा सकते हो सकते हो,वहाँ से कुछ दूर पर ही राजघाट है
घूमने का सही समय
अक्टूबर से लेकर मार्च के बीच में आप दिल्ली भ्रमण पर आ सकते हो क्योंकि जून-जुलाई में गर्मी का मौसम होता है और दिल्ली में अक्सर गर्मी अधिक पड़ता है और ठंड भी अधिक होता हैं और दिसंबर से लेकर जनवरी तक अधिक ठंड पड़ता है और आसमान पर कोहरा ही कोहरा छाया रहता है इन दिनों में कभी भी दिल्ली भ्रमण पर ना जाएं क्योंकि अधिकतर ठंड रहती है और धूंध भी पड़ा रहता है
राजघाट का टिकट कितना है
राजघाट के अंदर आप फ्री में भी जा सकते हो और राजघाट के अगल बगल में भी जो समाधि है वहाँ पर भी आप फ्री में जा सकते हो,राजघाट में कोई टिकट नहीं लगता है अगर आप राजघाट के अंदर गांधी जी की समाधि के पास जा रहे हो तो अंदर जाने से पहले जूता उतार लेना क्योंकि अंदर जूता पहन कर जाना मना है आप राजघाट के चारों ओर घूम सकते हो जूते पहन कर लेकिन गांधी जी की समाधि के पास जब आप जाओगे तो वहाँ पर आपको जूता उतारना पड़ेगा और जूता रखने का कोई भी पैसा नहीं लगता है मुफ्त में है
राजघाट कब खुलता है?
राजघाट सुबह 6:30 बजे से लेकर 6:00 बजे तक खुला रहता है और प्रत्येक दिन राजघाट खुला रहता है और 5:30 बजे राजघाट पर एक विशेष प्रार्थना होता है हर शुक्रवार को उसमें आप भी शामिल हो सकते हैं
प्रश्न और उत्तर
प्रश्न गांधी जी को गोली किसने मारी थी?
उत्तर नाथूराम गोडसे ने
प्रश्न किस भवन में महात्मा गांधी जी की मौत हुई थी
उत्तर बिरला भवन में
प्रश्न महात्मा गांधी जी की मौत कब हुआ?
उत्तर 30 जनवरी 1948
प्रश्न महात्मा गांधी जी को कब जलाया गया था?
उत्तर 31 जनवरी 1948 को महात्मा गांधी जी को जलाया गया था
प्रश्न राष्ट्रीय गांधी संग्रहालय का उद्घाटन किसने किया था?
उत्तर है भारत के प्रथम राष्ट्रपति डॉ राजेंद्र प्रसाद
प्रश्न गांधीजी का अंतिम शब्द क्या था?
उत्तर हे राम
प्रश्न गांधी जी का जन्म कब हुआ था?
उत्तर 2 अक्टूबर 1869 में
प्रश्न गांधी जी की समाधि के पास कौन-कौन सी समाधि है?
उत्तर शांतिवन (पंडित जवाहरलाल नेहरू)
विजय घाट (लाल बहादुर शास्त्री)
शक्ति स्थल (इंदिरा गांधी)
वीरभूमि (राजीव गांधी)
कर्मभूमि (शंकर दयाल शर्मा)
राष्ट्रीय स्मृति स्थल (अटल बिहारी वाजपेयी)
किसान घाट (चौधरी चरण सिंह)
प्रश्न राजघाट के पास कौन-कौन सी बस जाती है?
उत्तर 135,139,167,173,188,274,412,423,447,503,621,706






एक टिप्पणी भेजें